कल्याण के बारे में बोलता हूं तो सपा के लोग क्यों बुरा मानते हैं : आजम खान

रामपुर में रविवार को संवाददाताओं से बातचीत में आजम खान ने कहा कि सपा नेतृत्व कह रहा है कि हमने कल्याण सिंह को न तो पार्टी में शामिल किया और न ही उन्हें चुनाव लड़ने के लिए पार्टी का चुनाव चिन्ह दिया। अगर वह पार्टी में नहीं हैं तो जब मैं कल्याण के बारे में कुछ बोलता हूं तो सपा नेतृत्व को क्यों बुरा लगता है।

उन्होंने सवाल उठाया कि सपा को कल्याण से इतना प्यार क्यों है। उन्हें कल्याण सिंह को बाबरी मस्जिद का हत्यारा क्यों नहीं कहने दिया जा रहा है।

आजम ने कहा कि इससे साफ होता है कि कल्याण सपा में शामिल हैं। उन्होंने कहा कि वह कल्याण सिंह को हमेशा बाबरी मस्जिद का कातिल कहेंगे और उनको फांसी दिए जाने की अपील करेंगे।

इससे पहले मुलायम सिंह द्वारा शनिवार को रामपुर में यह कहे जाने कि आजम खान पार्टी विरोधी काम कर रहे हैं, पर आजम खान ने ऐतराज जताते हुए कहा था कि सपा मुखिया को उनके शहर में आकर उनके खिलाफ इस तरह की बातें नहीं कहनी चाहिए थीं।

सपा महासचिव अमर सिंह पर हमला करते हुए आजम खान ने कहा कि अगर रामपुर में या प्रदेश के दूसरी तमाम सीटों पर भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) को जीत मिली तो इसके लिए अमर सिंह जिम्मेदार होंगे।

आजम ने कहा कि अमर सिंह को आजकल सपा के लोग चाणक्य कहते हैं लेकिन उनके पास चाणक्य वाला दिमाग नहीं है। उनकी राजनीति में कोई हैसियत नहीं है।

उन्होंने कहा कि जो इंसान ग्राम प्रधान का चुनाव भी जीतने के हैसियत न रखता हो आजकल वह अपने इशारे पर पार्टी चलवा रहा है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+