वरुण गांधी ने कहा, नसबंदी नहीं!

वरुण गांधी ने समाचार पत्र डेली टेलीग्राफ से कहा है कि वर्ष 1970 के दशक के मध्य में कांग्रेस सरकार द्वारा जनसंख्या नियंत्रण के लिए अपनाया गया तरीका अनुचित था और बहुतों ने उसे अति पीड़ादायक बताया था।

ब्रिटिश अखबार ने लिखा है कि वरुण अभी भी मानते हैं कि भारत के जनसंख्या विस्फोट के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जरूरत है। लेकिन इसके लिए वह अपेक्षाकृत सहज दृष्टिकोण का समर्थन करते हैं। वह कहते हैं कम बच्चे पैदा करने के लिए लोगों को पैसे का प्रलोभन दिया जाना चाहिए।

वरुण के पिता दिवंगत संजय गांधी ने तत्कालीन कांग्रेस सरकार के जनसंख्या नियंत्रण कार्यक्रम को जिस तरीके से लागू किया था, उसके लिए उन्हें व्यापक तौर पर आलोचना का शिकार होना पड़ा था।

'नसबंदी' तत्कालीन कांग्रेस सरकार के जनसंख्या नियंत्रण कार्यक्रम का पर्याय बन गई थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+