माधव कुमार नेपाल के अगला प्रधामंत्री बनने की संभावना

काठमांडू, 10 मई (आईएएनएस)। नेपाल की कम्युनिस्ट पार्टी एकीकृत मार्क्‍सवादी-लेनिनवादी (यूएमएल) ने माधव कुमार नेपाल का नाम अगले प्रधानमंत्री के तौर पर प्रस्तावित किया है। संसद में तीसरी सबसे बड़ी पार्टी यूएमएल अपने नेतृत्व में अगली सरकार बनाने के प्रयास में है।

माधव कुमार नेपाल के पूर्वज बिहार के सीतामढ़ी जिले से नेपाल में जाकर बसे थे। यूएमएल के प्रमुख झालनाथ खनल ने अपनी पार्टी में नेतृत्व को लेकर उठे संदेह को खत्म करते हुए मितभाषी माधव नेपाल का नाम प्रधानमंत्री पद के लिए प्रस्तावित किया।

दरभंगा विश्वविद्यालय से स्नातक नेपाल 90 के दशक में नेपाल में बनी पहली कम्युनिस्ट सरकार में उप प्रधानमंत्री थे। भारत के शीर्ष कम्युनिस्ट नेताओं के करीबी होने के साथ ही दक्षिणपंथी संगठनों से भी उनके अच्छे संबंध हैं।

माधव नेपाल का राजनीतिक भविष्य पिछले वर्ष मार्च में हुए चुनाव में तराई की दोनों संसदीय सीटों से उनके हारने के बाद अंधकार में चला गया था। करीब 15 वर्षो तक यूएमएल के अध्यक्ष रहे नेपाल को इसके बाद इस्तीफा देना पड़ा।

राष्ट्रपति पद के लिए उनके नाम का माओवादी पार्टी ने कड़ा विरोध किया था।

राजा ज्ञानेंद्र के कठपुतली प्रधानमंत्रियों के सहारे सत्ता पर कब्जा करने की कोशिश के दौरान भी माधव कुमार नेपाल की साख को झटका लगा। उन्होंने राजमहल से प्रधानमंत्री बनाने का आग्रह किया और उनके नेतृत्व में यूएमएल सरकार में शामिल हुई।

बहरहाल ज्ञानेंद्र के रक्तहीन क्रांति के जरिए सत्ता पर कब्जा कर लेने के बाद यूएमएल ने विपक्षी गठबंधन के साथ लोकतंत्र समर्थक आंदोलन का साथ दिया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+