राजग की रैली ऐतिहासिक, एकजुटता साबित हुई: आडवाणी

पंजाब के औद्योगिक शहर में रविवार को राजग के शीर्ष नेताओं और राज्यों के मुख्यमंत्रियों की उपस्थिति में भारी भीड़ को संबोधित करते हुए आडवाणी ने गठबंधन के लिए इसे अपनी तरह का सबसे बड़ा आयोजन करार दिया।

आडवाणी ने कहा,"मैं कहना चाहूंगा कि कम समय में आयोजित यह रैली ऐतिहासिक है। वर्ष 1998 में राजग के बनने के बाद से यह सबसे बड़ा आयोजन है।"

जनता दल (यूनाइटेड) नेता और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित राजग के सभी शीर्ष नेताओं की उपस्थिति से प्रसन्न दिख रहे आडवाणी ने कहा,"इससे स्पष्ट सिद्ध हो गया कि हम एकजुट हैं। जहां कांग्रेस के नेतृत्व वाला संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन विघटित हो रहा है, वहीं राजग में पांच नए दल शामिल हुए हैं। यह मामूली बात नहीं है। यह बड़ी बात है।"

आडवाणी ने स्वीकार किया कि वर्ष 2004 के आम चुनाव में राजग अति आत्मविश्वास में था, जिससे उसकी पराजय हुई। उन्होंने आशा जताई कि इस बार लोग उन्हें वोट देंगे और राजग अगली सरकार बनाएगा।

मनमोहन सिंह सरकार पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा,"मैंने वर्ष 1952 के पहले आम चुनाव से लेकर अब तक 15 सरकारें देखी है। मैं कह सकता हूं कि यह पहली सरकार है जिसे लोगों को अपनी उपलब्धियों के नाम पर बताने के लिए कुछ नहीं है।"

आडवाणी ने कहा कि संप्रग सरकार स्विस बैंकों में पड़े अरबों रुपयों के काले धन के मुद्दे से बचने का प्रयास कर रही है। जब उनकी सरकार बनेगी तो वह सारा पैसा वापस लाएंगे।

पिछले वर्ष कोसी की भयंकर बाढ़ के बावजूद बिहार को केंद्र सरकार से सहायता नहीं मिलने की निंदा करते हुए आडवाणी ने कहा,"हमें गर्व है कि अपने छह वर्ष के कार्यकाल में हमने किसी भी राज्य सरकार से अन्याय नहीं किया।"

उन्होंने कहा कि कांग्रेस का 'आम आदमी' का प्रचार पूरी तरह असफल रहा है।

उन्होंने कहा कि संप्रग के बिखरते गठबंधन के विपरीत अकाली दल और जनसंघ ने काफी पहले ही गठबंधन की राजनीति आरंभ कर दी थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+