अच्युतानंदन के इस्तीफा देने का कोई कारण नहीं : भाकपा
भाकपा की राज्य इकाई के सचिव वेलियम भार्गवन ने संवाददाताओं से कहा कि भाकपा का मानना है कि अच्युतानंदन के इस्तीफा देने का कोई कारण नहीं है। किसी ने अभी तक अच्युतानंदन को इस्तीफे के लिए नहीं कहा है और जो भी बातें सुनी जा रही हैं वे सभी केवल मीडिया की रिपोर्टे हैं।
भार्गवन का बयान आशा के अनुरूप ही था क्योंकि भाकपा हमेशा से अच्युतानंदन के प्रति मुलायम और राज्य में विजयन गुट के रुख के हमेशा विपरीत दिशा में रही है।
राज्य में लोकसभा की चार सीटें हासिल करने के लिए भाकपा को कड़ा संघर्ष करना पड़ा। विजयन का धड़ा इसके विरोध में था।
उल्लेखनीय है कि पिछले सप्ताह माकपा के 13 सदस्यीय राज्य सचिवालय की बैठक में कनाडा की कंपनी एसएनसी लवलीन से जुड़े मामले में पार्टी लाइन का पालन नहीं करने के लिए अच्युतानंदन के इस्तीफे की मांग उठी थी। भ्रष्टाचार के इस मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो ने विजयन को आरोपी बनाया है।
अच्युतानंदन ने राज्य के महाधिवक्ता की रिपोर्ट को मंजूरी देने में हिचकिचाहट दिखाई थी, जिसमें विजयन को साफ बरी किया गया था। बहरहाल बाद में उन्होंने राज्यपाल आर.एस.गवई को यह सिफारिश की।
पूरे मीडिया ने यह खबर दी कि दिल्ली स्थित और राज्य में पार्टी के सभी उच्च पदस्थ लोगों ने अच्युतांनदन को इस्तीफा देने को कहा। परंतु पार्टी ने तुरंत इसका खंडन किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications