मुलायम ने रूको और देखो की नीति अपनाई
यादव ने समाचार चैनल आईबीएन7 को दिए एक साक्षात्कार में कहा, "हम चुनाव बाद तय करेंगे.. और हम धर्मनिरपेक्ष सरकार पसंद करेंगे।"
उन्होंने कहा, "मैं उसके साथ नहीं जाऊंगा जो मायावती सरकार को बर्खास्त करने से इनकार करेगा।"
कांग्रेस के साथ अपनी पार्टी के खराब होते रिश्ते के बारे में उन्होंने उसे (कांग्रेस को) ही जिम्मेदार ठहराते हुए कहा, "मैंने कभी ऐसा कुछ नहीं किया जिससे रिश्ते खराब हों। कांग्रेस पार्टी ने रिश्ता खराब किया है।"
तीसरे मोर्चे के साथ जाने की संभावना के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, "अभी हम किसी के साथ जाने के लिए तैयार नहीं है। हम चुनाव परिणाम का इंतजार करेंगे और उसके बाद सपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में फैसला लेंगे।"
पार्टी के अंदर वरिष्ठ नेता आजम खान और अमर सिंह के बीच जारी तनाव के बारे में उन्होंने कहा कि खान का व्यवहार ठीक नहीं है और चुनाव बाद वह तय करेंगे कि क्या करना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications