मोदी ने साधा करुणानिधि पर निशाना
राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की एक रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि करुणानिधि द्वारा श्रीलंका मुद्दे पर किया गया अनशन अपने आप अनोखा रहा। उन्होंने कहा कि करुणानिधि ने जलपान कर अनशन शुरू किया और भोजन से पूर्व अनशन तोड़ दिया।
मोदी ने कहा, "मैं इस अनशन को समझ नहीं पाया। आखिर यह कैसा अनशन था?" वहीं नीतीश कुमार की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा, "बिहार में कृषि क्षेत्र में विकास के लिए नीतीश ने कई काम किए हैं।"
मोदी ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को भी घेरने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने क्वात्रोची को निर्दोष बताते हुए यह तो कह दिया कि उन्हें बेवजह परेशान नहीं करना चाहिए लेकिन श्रीलंका के हजारों निर्दोषों की उन्हें परवाह नहीं है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications