श्रीलंका के युद्ध क्षेत्र में 2000 नागरिक मारे गए : लिट्टे
लिट्टे समर्थक वेबसाइट 'तमिलनेट' ने वन्नी के स्वास्थ्य सूत्रों के हवाले से बताया है कि सेना ने शनिवार रात से लेकर रविवार सुबह तक गोलीबारी की, जिसमें बड़ी संख्या में बच्चों और महिलाओं सहित दो हजार से अधिक तमिल नागरिकों की मौत हुई है।
तमिलनेट की इस रिपोर्ट की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। तमिलनेट की एक ऐसी ही रिपोर्ट को श्रीलंकाई सेना ने प्रचार का हथकंडा करार दिया था।
माना जा रहा है कि तथाकथित सुरक्षित क्षेत्र में लिट्टे प्रमुख प्रभाकरण अपने समर्थकों के साथ मौजूद है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि हर जगह शव पड़े हुए हैं और 814 घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications