मैं यहां निष्ठा और एकता प्रदर्शित करने आया हूं : नीतीश कुमार

हालांकि, नीतीश कुमार ने इसके पहले कहा था कि वह गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ किसी मंच पर उपस्थित नहीं होंगे, लेकिन रविवार को राजग की रैली में उपस्थित होकर उन्होंने अपने बयान के ठीक उलटा किया। रैली में मंच पर मोदी भी उपस्थित थे। नीतीश कुमार ने न सिर्फ उनके साथ हाथ मिलाया, बल्कि दोनों ने एक-दूसरे का गर्मजोशी के साथ अभिवादन भी किया।

नीतीश कुमार ने रैली में कहा, "मैं यहां एकता प्रदर्शित करने आया हूं, राजग के प्रति अपनी निष्ठा प्रदर्शित करने आया हूं।"

उन्होंने जोर देकर कहा, "इस चुनाव में राजग की जीत होने वाली है। यह जीत सिर्फ बिहार में नहीं, बल्कि पूरे देश में होने वाली है।"

उन्होंने लुधियाना के सभी प्रवासी बिहारी श्रमिकों से अकाली दल व राजग को वोट देने की अपील की।

पूरी रैली के दौरान नीतीश कुमार और नरेंद्र मोदी राजग के शीर्ष नेताओं के साथ मंच पर अग्रिम पंक्ति में बैठे रहे।

नीतीश कुमार ने केंद्र की संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार पर आरोप लगाया कि पिछले वर्ष जब कोसी नदी के कारण बिहार में बाढ़ आई थी तो उसने राज्य के साथ न्याय नहीं किया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+