नेपाल के राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री के निर्वाचन का आदेश दिया

काठमांडू, 10 मई (आईएएनएस)। नेपाल के राष्ट्रपति रामबरन यादव ने रविवार को देश की अंतरिम संसद से नए प्रधानमंत्री का चुनाव करने को कहा है। इससे पहले उन्होंने देश की सभी पार्टियों को शनिवार तक आम सहमति से सरकार बनाने का समय दिया था।

राष्ट्रपति कार्यालय ने कहा कि यादव ने रविवार को संसदीय सचिवालय को भेजे पत्र में साधारण बहुमत से नए प्रधानमंत्री के निर्वाचन के लिए तैयार रहने को कहा है।

यह तत्काल स्पष्ट नहीं हो पाया कि क्या सचिवालय चुनाव कराने के लिए सक्षम है या नहीं। उधर माओवादी पार्टी ने सेना प्रमुख को नहीं हटाने तक संसद की कार्यवाही नहीं चलने देने का संकल्प लिया है।

हालांकि, नेपाल की कम्युनिस्ट पार्टी एकीकृत मार्क्‍सवादी-लेनिनवादी (यूएमएल) सरकार का नेतृत्व करने की इच्छा जाहिर करते हुए इस दिशा में प्रयास शुरू कर दिए हैं लेकिन यह निश्चित नहीं है कि माओवादी पार्टी के संसद में चुनाव की अनुमति देने के बावजूद उसे सफलता मिल पाएगी।

यूएमएल के 601 सदस्यीय संसद में 109 और सदस्य हैं और इसे नेपाली कांग्रेस के 114 सदस्यों का समर्थन हासिल है। परंतु यह संख्या बहुमत के लिए आवश्यक 302 से कम काफी कम है।

तराई की तीन पार्टियों के पास 80 सांसद हैं और वे यूएमएल की मदद कर सकती हैं। अभी यह तय नहीं है कि तराई की पार्टियां किसका समर्थन करेंगी। इस बात की भी संभावना है कि इन क्षेत्रीय दलों के समर्थन से माओवादी फिर सत्ता में लौट आएं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+