लुधियाना में लामबंद हुआ राजग

इस जनसभा में राजग के सभी घटक दलों के आला नेता और कई प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों ने शिरकत की। इसमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह और पार्टी के वरिष्ट नेता लालकृष्ण आडवाणी भी मौजूद थे।

राजग की जनसभा में बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल (युनाइटेड) के नेता नीतीश कुमार आकर्षण का केंद्र रहे क्योंकि कांग्रेस महासीचव राहुल गांधी द्वारा उनकी प्रशंसा किए जाने के बाद से उन्हें लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थी।

उधर, जनसभा के लिए रवाना होने से पहले नीतीश ने पटना में कहा कि राजग के अलावा किसी अन्य राजनीतिक गठजोड़ में शामिल होने का सवाल ही नहीं है।

जनसभा में जद (यु) अध्यक्ष शरद यादव ने भी शिरकत की। यहां गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी और नीतीश का हाथ मिलाना भी आकर्षण का केंद्र था। उल्लेखनीय है कि हाल ही में नीतीश ने कहा था कि उनकी पार्टी मोदी को प्रधानमंत्री के रूप में स्वीकार नहीं करेगी।

इस मौके पर तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) औपचारिक तौर पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में शामिल हो गया। टीआरएस प्रमुख के. चंद्रशेखर राव भी राजग की जनसभा में शामिल हुए। यहां अकाली दल के नेता और पंजाब के उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने उनका स्वागत किया।

टीआरएस की मांग अलग तेलंगाना राज्य के गठन की रही है। राव ने पहले ही राजग में शामिल होने का ऐलान कर दिया था।

जनसभा में राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के अध्यक्ष अजीत सिंह, असम गण परिषद (अगप) अध्यक्ष चंद्रमोहन पटोवरी, इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) अध्यक्ष ओमप्रकाश चौटाला और शिवसेना के नेता मनोहर जोशी मौजूद थे।

भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी इस जनसभा में मौजूद रहे। गुजरात के मुख्यमंत्री मोदी, कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी. एस. येदियुरप्पा, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री बी. सी. खंडूरी भी इस जनसभा में पहुंचे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+