राजधानी के 2 मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान
निर्वाचन आयोग के एक अधिकारी ने कहा कि मतदान केंद्र संख्या 64 और 64 ए के सहायक पीठासीन अधिकारी ने बताया कि गुरुवार को यहां 98.5 प्रतशत मतदान हुआ। जांच करने पर सामने आया कि इन केंद्रों पर शत प्रतिशत पुरुष मतदाताओं ने वोट डाले।
निर्वाचन आयोग ने गुरुवार को यहां फर्जी मतदान होने की आशंका के मद्देनजर पुनर्मतदान के आदेश दिए।
अधिकारी ने कहा कि 38 मतदाताओं ने 64 और 64 ए दोनों मतदान केंद्रों पर वोट डाले। मतदान केंद्र 64 पर 718 और 64 ए पर 908 मतदाता दर्ज हैं।
निर्वाचन आयोग ने फर्जी मतदान की जांच के आदेश दिए हैं और मौके पर मौजूद 10 निर्वाचन अधिकारियों को निलंबित कर दिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications