विधायक हत्याकांड : दो आरोपियों का लाई डिटेक्टर टेस्ट
भिन्ड के पुलिस अधीक्षक अभय सिंह ने रविवार को आईएएनएस को बताया कि विधायक हत्याकान्ड के दो मुख्य आरोपी तेजनारायण शुक्ला और मेवाराम शर्मा को पुलिस दल लाई डिटेक्टर टेस्ट हेतु गुजरात लेकर गया है। यह टेस्ट 11 से 16 मई के बीच होना है।
उल्लेखनीय है कि भिन्ड जिले के गोहद विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक माखनलाल जाटव की लोकसभा चुनाव में प्रचार के दौरान हत्या कर दी गई थी। इस मामले में कांग्रेस और भाजपा ने एक दूसरे पर साजिश रचने का आरोप लगाया था। पुलिस ने इस मामले में कुल सात लोगों की अब तक गिरफ्तारी की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications