हिमाचल में 'राजा साब' ने लगाया काफी कुछ दांव पर
पूर्व राज परिवार से ताल्लुक रखने वाले सिंह राज्य में पांच बार मुख्यमंत्री रह चुके हैं। वह मंडी संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीदवार हैं। उनका मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी महेश्वर सिंह से है। यहां 13 मई को मतदान है।
सिंह ने आईएएनएस से कहा, "मैंने पूर्व में सांसद और मुख्यमंत्री के रूप में राज्य के हर इलाके का भ्रमण किया है। जनता मुझे व्यक्तिगत रूप से जानती हैं। लोगों ने मेरे काम को देखा है और इसी वजह से वे मेरे पक्ष में मतदान करेंगे।"
सिंह मंडी सीट से दो बार वर्ष 1971 व 1980 में संसद पहुंचे थे। उनकी पत्नी प्रतिभा सिंह इसी सीट से सांसद हैं। सिंह ने भाजपा पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है।
सिंह ने कहा, "मेरी लड़ाई महेश्वर सिंह से नहीं है। मेरी लड़ाई राज्य के मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल और उनकी कार्यप्रणाली से है।" उन्होंने धूमल पर परिवारवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाया।
राजनीतिक प्रेक्षकों का मानना है कि सिंह अपनी जीत के लिए सबकुछ दांव पर लगा चुके हैं। दरअसल वह दो मोर्चो पर लड़ाई लड़ रहे हैं। एक तो वह बड़े अंतर से चुनाव जीतना चाहते हैं और दूसरा चुनाव में जीत हासिल कर पार्टी के अंदर खुद के खिलाफ उठी आवाज को शांत करना चाहते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications