पाक सेना ने अफगान सीमा के समीप 26 आतंकवादियों को मार गिराया
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार कबायली जिले मोहम्मद के अंबर इलाके में फ्रंटियर कोर के एक शिविर पर भारी संख्या में आतंकवादियों ने रविवार रात करीब 3.15 बजे हमला किया। मुठभेड़ करीब तीन घंटे तक चली।
प्रवक्ता ने कहा कि मुखबिर से सूचना मिली है कि सूर्योदय से पहले पीछे हटते हुए आतंकवादियों ने 26 शव एकत्र किए। मुठभेड़ में 12 आतंकवादी घायल भी हुए हैं।
इस हमले में 10 जवान भी घायल हुए। मोहम्मद जिले को अल कायदा और तालिबान के गढ़ के रूप में जाना जाता है। इसकी सीमा मलंकद डिविजन और बाजौर जिले से लगती है। उल्लेखनीय है कि बाजौर में पाकिस्तानी सेना ने पिछले वर्ष 1700 आतंकवादियों को मौत के घाट उतारा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार


Click it and Unblock the Notifications