'विदेशी सेना का अगला अड्डा हो सकता है बांग्लादेश'
जमात-ए-इस्लामी के प्रमुख मोतीउर्रहमान निजामी ने शनिवार को कहा कि कुल लोग आतंकवाद से लड़ने में बांग्लादेश की अक्षमता को जाहिर करके विदेशी सेना को आमंत्रण दे रहे हैं।
स्थानीय समाचार पत्र 'द डेली स्टार' के मुताबिक निजामी 'बांग्लादेश इस्लामिक लायर्स एसोशिएसन' की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने आरोप लगाया कि भारत के कई बुद्धिजीवी बांग्लादेश को अफगानिस्तान की तरह पेश करने की कोशिश कर रहे हैं। इससे पहले पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया भी इसी तरह के बयान दे चुकी हैं।
गौरतलब है कि खालिदा और निजामी ने साल 2001-2006 के बीच मिलकर सरकार चलाई थी। परंतु पिछले साल हुए चुनाव इन दोनों की करारी हार हुई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications