विनिर्माण सेक्टर में हो रहा सुधार : सीआईआई
भारतीय उद्योग महासंघ (सीआईआई)-एस्कॉन की सर्वेक्षण रिपोर्ट में कहा गया है कि उर्वरक, पॉलीथिन, पिग आयरन, इस्पात और मोपेड उद्योग में सकारात्मक वृद्धि दर्ज की गई है।
रविवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार वार्षिक आधार पर वर्ष 2008-09 में 2007-08 की तुलना में विनिर्माण क्षेत्र में थोड़ी गिरावट आई है।
सीआईआई के महानिदेशक चंद्रजीत बनर्जी ने कहा कि वार्षिक आधार पर विनिर्माण क्षेत्र में गिरावट दर्ज की गई है। परंतु कुछ क्षेत्रों में 2008-09 की दूसरी तिमाही के दौरान थोड़ी वृद्धि दर्ज की गई है। यह अर्थव्यवस्था के सुधरने का संकेत है।
जिन क्षेत्रों में वृद्धि देखी गई है उनमें एस्बेस्टस सीमेंट,स्विच गेयर,पावर केबल्स,कैपेसीटर्स,आर्गन,कार्बन डाई आक्साइड और हाइड्रोजन जैसी औद्योगिक गैसें शामिल हैं।
सीआईआई ने कहा कि ट्रक और बस टायरों,वाणिज्यिक वाहनों,पूंजीगत वस्तुएं,ट्रांसफार्मर और मोटर स्र्टाटर जैसे क्षेत्रों में नकारात्मक वृद्धि देखी गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications