उत्तर प्रदेश में मां ने दो बेटों को फांसी पर लटकाया, मौत

लखनऊ, 10 मई(आईएएनएस)। मां के प्यार और दुलार के दिन के रूप में मनाए जाने वाले 'मदर्स डे' यानी रविवार को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में एक मां ने अपने ही दो बेटों को फांसी पर लटका कर मार डाला और बाद में खुद फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया।

जिले के सिविल लाइंस थाना प्रभारी नागेश मिश्रा ने रविवार को आईएएनएस को बताया कि घटना यदुवंश नगर मुहल्ले की है, जहां रविवार तड़के प्रभा देवी (30 वर्ष) ने अपने दो बेटों सुमित और अमित को फांसी पर लटकाकर मार डाला।

मिश्रा के मुताबिक दोनों बच्चों की मौत के बाद प्रभा ने उसी पंखे से लटक कर आत्महत्या करने का प्रयास किया, लेकिन रस्सी कमजोर होने की वजह से वह टूट गई और वह बेहोश होकर नीचे गिर गई।

पुलिस के मुताबिक फांसी लगाने से पहले करीब चार बजे प्रभा ने अपने फूफा को टेलीफोन पर आखिरी नमस्ते कहा, जिसके बाद फूफा ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले दोनों बच्चों को मौत हो चुकी थी और प्रभा बेहोश पड़ी हुई थी। गंभीर हालत में प्रभा को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

मिश्रा ने बताया कि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि प्रभा ने अपने बच्चों को फांसी क्यों लगाई। उसके होश में आने के बाद ही कारणों का पता चल पाएगा। उन्होंने बताया कि प्रभा कि पति प्रदीप यादव सेना में तैनात हैं, उसे सूचित कर दिया गया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+