ट्रक-ट्रैक्टर की भिडं़त में 5 की मौत
दतिया जिले के गुमनापुरा से एक मरीज को भिन्ड जिले के मौ कसबे में उपचार हेतु ट्रैक्टर से ले जाया जा रहा था, तभी बुड़ेरा के पास विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। शनिवार की देर रात को हुए इस हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
मौ के थाना प्रभारी हुकुम सिंह यादव ने रविवार को आईएएनएस को बताया कि इस हादसे में छक्की कुशवाहा तथा उनकी पत्नी सावित्री और गोपाल कुशवाहा एवं उसकी पत्नी ओछी बाई एवं दिलीप की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना में घायल पांच में से तीन को उपचार के लिए ग्वालियर ले जाया गया है। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक फरार हो गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications