अमेरिका में छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 5 की मौत
स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि शाम चार बजे मिंडन ताहो हवाई अड्डे से उड़ान भरने के तुरंत बाद दो इंजनों वाला बीई95 विमान सीधे जमीन पर गिर पड़ा। मृतकों में चार पुरुष और एक महिला शामिल है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने कहा कि चालक ने उड़ान की योजना की जानकारी नहीं दी थी और यह पता नहीं चल सका कि विमान कहां के लिए रवाना हुआ था।
संघीय उड़ान अधिकारियों और राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड ने दुर्घटना के कारणों की जांच आरंभ कर दी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications