रासुका हटना ऐतिहासिक घड़ी: वरुण

भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता और पीलीभीत से पार्टी उम्मीदवार वरुण गांधी ने कहा है कि उन पर साज़िश के तहत राष्ट्रीय सुरक्षा क़ानून लगाया गया था. वरुण गांधी ने कहा है कि इस फ़ैसले से यह स्पष्ट हो गया है कि राजनीतिक लाभ के लिए केंद्र सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार ने ये साज़िश की थी.
मुझे न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है और आज ये स्पष्ट भी हो गया है. मैं आभारी हूँ कि केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार की साज़िश का पर्दाफ़ाश हो गया है वरुण गांधी
| |
उत्तर प्रदेश के सलाहकार बोर्ड के फ़ैसले के बाद वरुण गांधी ने एक बयान जारी किया.इस बयान में उन्होंने कहा, "मुझे न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है और आज ये स्पष्ट भी हो गया है. मैं आभारी हूँ कि केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार की साज़िश का पर्दाफ़ाश हो गया है."
जवाब
वरुण गांधी ने कहा कि अब अधिकारियों को 20 दिन तक उन्हें ग़ैर क़ानूनी रूप से हिरासत में रखने के मामले में जवाब देना चाहिए. बीस दिनों तक मुझे ग़ैर क़ानूनी रूप से हिरासत में रखा गया. अब अधिकारी देश की जनता को इसका 20 बार जवाब दें. यह ऐतिहासिक घड़ी है, सिर्फ़ मेरे लिए ही नहीं बल्कि भारतीय लोकतंत्र के लिए वरुण गांधी
| |
पीलीभीत में एक चुनावी रैली के दौरान कथित भड़काऊ भाषण देने के मामले में उत्तर प्रदेश सरकार ने वरुण गांधी पर राष्ट्रीय सुरक्षा क़ानून लगा दिया था.
पीलीभीत से भाजपा उम्मीदवार वरुण गांधी को क़रीब तीन सप्ताह जेल में बिताने पड़े. इस समय वे सुप्रीम कोर्ट के पैरोल पर रिहा हैं. वे 16 अप्रैल को एटा जेल से रिहा किए गए थे. उनका पैरोल 14 मई को ख़त्म हो रहा है.


Click it and Unblock the Notifications