डोडा मुठभेड़: लश्कर का कमांडर ढेर

यह मुठभेड़ शनिवार तड़के शुरू हुई। सेना को मध्यरात्रि में ही आतंकवादियों की घुसपैठ की खबर मिल चुकी थी। जवानों ने इलाके में घात लगाकर कार्रवाई शुरू की।
पाकिस्तान से आया था आतंकी
दोनों तरफ से हुई गोलीबारी में पाकिस्तानी आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का शीर्ष कमांडर समअबु समामा और उसका साथी बरकत अली मारा गया। अबु समामा पाकिस्तानी था, जबकि बरकत अली स्थानीय निवासी था।
डोडा रेंज पुलिस के डिप्टी आईजी हेमंत लोहिया के मुताबिक इस मुठभेड़ में एक जवान भी घायल हुआ है। दोनों आतंकवादियों के पास से भारी मात्रा में गोला-बारूद और हथियार बरामद हुए हैं।


Click it and Unblock the Notifications