आईआईटी छात्र धोखाधड़ी में गिरफ्तार

Online Fraud
अहमदाबाद। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्‍थान मुंबई (आईआईटी-बी) में कंप्‍यूटर इंजीनियरिंग का छात्र आशीष रवींद्रनाथन पढ़ाई में होशियार होने के साथ-साथ अमीर भी है, लेकिन अपने काले कारनामों को अंजाम देने के लिए उसने ऐसा कदम उठाया कि आज वो सलाखों के पीछे है।

जी हां आईआईटी बॉम्‍बे के बीटेक प्रथम वर्ष के इस छात्र ने तमाम क्रेडिट काड्र धारकों को ऑन लाइन बुकिंग के नाम पर करीब साढ़े छह लाख का चूना लगाया। गुजरात पुलिस ने इसे शुक्रवार देर शाम गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक आशीष पर आरोप है कि वह अब तक 25 क्रेडिट कार्ड धारकों को 6.5 लाख रुपये का चूना लगा चुका है।

कैसे करता था फ्रॉड

पुलिस के मुताबिक, आशीष बैंक कर्मचारी के तौर पर क्रेडिट कार्ड धारकों को फोन करता था और उनसे क्रेडिट कार्ड डिटेल्स हासिल कर लेता था। बाद में वह उस डेटा का उपयोग कर एअर टिकट की ऑन लाइन बुकिंग कराता था।

इस काम में उसके साथ एक ट्रैवल एजंट भी शामिल रहा। बुकिंग के बाद वो एयर टिकट रद्द करवाकर पैसे कैश करा लेता था। आशीष सिर्फ ऑन लाइन टिकट बुकिंग ही नहीं करता था। वो ट्रैवल एजेंट के साथ क्रेडिट कार्ड डेटा के जरिए लैटटॉप की भी खरीदता और बेचता था। आशीष यह काम अक्टूबर 2008 से कर रहा था।

पुलिस के मुताबिक पिछले कुछ महीनों में मिलीं ऑनलाइन फ्रॉड की शिकायतों के बाद की गई छानबीन में यह खुलासा हुआ। आशीष रोजाना बैंक कर्मचारी बनकर करीब 100 क्रेडिट कार्ड धारकों को फोन करता था। जो लोग उसकी बातों में आये और सीवीवी नंबर बता गये, उन्‍हें आशीष ने लंबा चूना लगाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+