Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

नई फिल्में न आने से मल्टीप्लेक्स प्रभावित

Multiplex
बेंगलुरू। फिल्म निर्माताओं और मल्टीप्लेक्स मालिकों के बीच चल रहे विवाद के कारण जहां बड़े बजट की फिल्में रिलीज नहीं हो रही हैं वहीं पिछले कुछ दिनों में कोई अच्छी क्षेत्रीय फिल्म न आने के कारण भी मल्टीप्लेक्स की परेशानियां बढ़ी हैं।

उद्योग जगत के सूत्रों के मुताबिक पिछले कुछ महीनों में मल्टीप्लेक्सों से होने वाली आय में भारी कमी आई है जबकि इस बीच मरम्मत आदि को मिलाकर उनकी लागत में इजाफा ही हुआ है। सूर्या और तमन्ना अभिनीति फिल्म 'अयान' के वितरक मुकु़द वेंकटेश ने कहा, "पिछले चार महीनों के दौरान कन्नड़ फिल्म 'जंगली', तमिल फिल्म 'अयान', और तेलुगू फिल्म 'बिल्ला' को छोड़कर कोई फिल्म यहां के मल्टीप्लेक्स में दर्शकों को लुभा नहीं पाई है।"

एक अन्य वितरक अजय चंदानी ने भी स्वीकार किया कि अच्छी फिल्मों के न आने से आय में उल्लेखनीय कमी आई है। उन्होंने माना कि कुछ फिल्मों को छोड़कर अधिकांश कमाई करने में नाकामयाब रही हैं। सूत्रों के मुताबिक हालात इतने खराब हैं कि शहर के मल्टीप्लेक्सों की कुल क्षमता का 15 फीसदी हिस्सा भी बमुश्किल भर पाता है।

गौरतलब है कि बॉलीवुड के निर्माताओं की भांति कन्नड़ फिल्मों के निर्माता भी मल्टीप्लेक्स मालिकों से राजस्व में बढ़ी हुई हिस्सेदारी मांग रहे हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+