आजम खां को मुलायम की फटकार

Mulayam Singh Yadav
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अंदर फूट रहे बगावत के स्‍वरों को रोकने के लिए पार्टी मुखिया मुलायम सिंह यादव को यू-टर्न लेना ही पड़ा। अमर सिंह के पार्टी छोड़ने की धमकी के बाद मुलायम को आजम खां के खिलाफ बोलना ही पड़ा। मुलायम ने शनिवार को कहा कि आजम खां के कामकाज पार्टी विरोधी हैं।

जयप्रदा को लेकर उठो विवाद के बाद आजम खां और अमर सिंह के बीच रिश्‍ते नर्म होते नजर नहीं आ रहे हैं। दोनों एक दूसरे के खिलाफ आग उगल रहे हैं। खास बात यह है कि मुलायम भी दोनों नेताओं में सुला कराने में असमर्थ दिख रहे हैं।

बाज आयें आजम खां

हाल ही में आजम खां ने अमर सिंह को निम्‍न स्‍तर का राजनीतिज्ञ करार दिया। इसके जवाब में मुलायम सिंह ने शनिवार को कहा कि आजम खां इस प्रकार की बात कर पार्टी विरोधी काम कर रहे हैं। मुलायम ने साफ कहा है कि आजम खां पार्टी के खिलाफ बयानबाजी करने से बाज आएं।

रामपुर में सपा प्रत्याशी जयाप्रदा के समर्थन में आयोजित चुनावी रैली में मुलायम कहा, "आजम खां लगातार पार्टी के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं। मुझे उनसे ऐसे कृत्य की उम्मीद कभी नहीं थी।" उन्‍होंने कहा कि रामपुर में चुनाव जयाप्रदा नहीं बल्कि मुलायम सिंह लड़ रहे हैं। उन्‍होंने आजम खां से जयप्रदा के समर्थन में वोट जुटाने का आग्रह भी किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+