3 हिंद्राफ नेताओं की होगी रिहाई

Malayesia
कुआलालम्पुर। मलेशिया सरकार ने जेल में बंद प्रतिबंधित हिंदू संगठन हिंदू राइट्स एक्शन फोर्स (हिंद्राफ) के शेष तीन नेताओं को रिहा करने का फैसला किया है। ये नेता दिसंबर, 2007 से जेल में बंद हैं। आतंरिक सुरक्षा कानून (आईएसए) के तहत गिरफ्तार किए गए एम. मनोहरन, पी. उथयकुमार और के. वसंथ कुमार को अगले कुछ दिनों में रिहा कर दिया जाएगा।

गृहमंत्री हिशामुद्दीन तुन हुसेन ने कहा कि जल्द ही जिन 13 लोगों को रिहा किया जाएगा, उनमें ये तीन हिंदू नेता भी शामिल होंगे। उन्हें सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते वक्त गिरफ्तार किया गया था। इससे पहले 4 अप्रैल को वी. गणबतीराव और आर.केंगाधरन नामक दो हिंद्राफ नेताओं को रिहा किया गया था। इन दोनों की रिहाई के बाद उपरोक्त तीन हिंदू नेताओं की रिहाई की अटकलें तेज हो गई थीं।

नजीब तुन रजाक के प्रधानमंत्री पद की कमान संभालने के बाद असंतुष्ट हिंदू समुदाय के दिल पर मरहम लगाने का प्रयास तेज हो गया है। रजाक ने कहा कि इससे देश में सद्भाव का माहौल बनेगा। भारतीयों के हितों का संरक्षण करने वाली पार्टी मलेशियन इंडियन कांग्रेस (एमआईसी) ने इसका स्वागत करते हुए कहा है कि इससे हिंदुओं की आहत भावना पर मरहम लगेगा और मलेशिया की अंतर्राष्ट्रीय छवि सुधरेगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+