दुनिया की 50 प्रतिष्ठित कंपनियों में टाटा समूह, एसबीआई और इंफोसिस भी
एक अमेरिकी संस्थान द्वारा किए गए इस आकलन में 0 से 100 के बीच अंक दिए गए। संस्थान ने टाटा समूह को 80.89 अंकों के साथ 11वां स्थान दिया। उसने इस सूची में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट, जनरल इलेक्ट्रिक, टोयोटा, कोका-कोला, इंटेल और यूनीलीवर को पीछे छोड़ दिया।
इटली की चॉकलेट कंपनी फेरेरो को सर्वाधिक प्रतिष्ठित कंपनी करार दिया गया उसे 85.17 अंक मिले। पिछले वर्ष यह कंपनी चौथे स्थान पर थी।
सूची में भारत के सबसे बड़े बैंक एसबीआई को 78.11 अंकों के साथ 29वां स्थान जबकि सॉफ्टवेयर कंपनी इंफोसिस को 77.45 अंकों के साथ 39 वां स्थान दिया गया।
इस सूची में लार्सन एंड टूब्रो (एल एंड टी) को 47वां जबकि देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी को 49वां स्थान मिला है।
प्रतिष्ठित कंपनियों की सूची में शीर्ष 200 में शामिल अन्य भारतीय कंपनियां हैं- हिदुस्तान यूनीलीवर, आईटीसी लिमिटेड, केनरा बैंक, हिंदुस्तान पेट्रोलियम, इंडियन ऑयल, विप्रो महिंद्रा एंड महिंद्रा, भारती एयरटेल, बैंक ऑफ बड़ोदा, भारत पेट्रोलियम और पंजाब नेशनल बैंक।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications