लुधियाना में राजग की रैली, सबकी निगाहें नीतीश पर
रैली के जरिए राजग अपनी शक्ति का प्रदर्शन करेगा। नीतीश कुमार के मुद्दे पर पंजाब में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक मंत्री ने आईएएनएस से कहा, "नीतीश कुमार का रैली में पहुंचना हमारे लिए महत्वपूर्ण है। इससे उन लोगों को स्पष्ट संदेश जाएगा जो राजग के कुछ घटक दलों को तोड़ना चाहते हैं।"
रैली में भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह समेत राजग के सभी प्रमुख नेताओं के मौजूद रहने की संभावना है। भाजपा और पंजाब में उसके सहयोगी अकाली दल प्रस्तावित रैली को ऐतिहासिक करार दे रहे हैं।
रैली में भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी हिस्सा लेंगे। रैली लुधियाना से अकाली दल के प्रत्याशी जी.एस.गालिब के समर्थन में आयोजित की जा रही है। वह लगभग पांच दशकों तक कांग्रेस में थे। वे हाल ही में अकाली दल में शामिल हुए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications