पाकिस्तानी सेना ने तालिबान को कुचलने का लिया संकल्प (लीड-1)
सेना के मुख्य प्रवक्ता मेजर जनरल अतहर अब्बास ने यहां संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि सेना तालिबान को स्वात घाटी से समाप्त करने के प्रयास में जुटी हुई है और तालिबान के सफाए तक सैन्य अभियान जारी रहेगा।
प्रवक्ता ने कहा कि खुफिया विभाग ने घाटी में 4,000 तालिबान आतंकियों की उपस्थिति के बारे में सूचना दी है।
अब्बास की टिप्पणी ऐसे समय पर आई है, जब एक दिन पहले ही प्रधानमंत्री युसूफ रजा गिलानी ने कहा था कि स्वात घाटी को आतंकियों से मुक्त कराने का आदेश सेना को दे दिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications