जापान में स्वाइन फ्लू के 3 मामलों की पुष्टि
टोक्यो, 9 मई (आईएएनएस)। दुनिया के कई देशों में सैकड़ों लोगों को चपेट में ले चुके स्वाइन फ्लू ने जापान में भी पैर पसार दिए हैं। जापान में इससे जुड़े तीन मामलों की पुष्टि की गई है।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि नारिता अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक अध्यापिका और दो छात्रों में इस बीमारी के लक्षण दिखे। जांच के बाद तीनों के स्वाइन फ्लू की चपेट में आने की पुष्टि हुई। ये तीनों कनाडा से अमेरिका के रास्ते वापस लौटे थे।
स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि तीनों मरीजों की हालत स्थिर बनी हुई है। स्वास्थ्य, श्रम और कल्याण मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि विमान में इन तीनों के निकट बैठने वाले 11 अन्य लोग भी स्वाइन फ्लू की चपेट में आ सकते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications