पश्चिम बंगाल में चुनाव बाद हिंसा में मरने वालों की संख्या 11 हुई (लीड-1)
पूर्वी मिदनापुर जिले के पुलिस अधीक्षक पल्लब कांति घोष ने आईएएनएस से कहा, "हमें सूचना मिली है कि शनिवार को नंदीग्राम में हुए एक संघर्ष में दो व्यक्ति मारे गए हैं।"
पुलिस ने कहा है पश्चिम बंगाल के कई दक्षिणी जिलों में वामपंथी कार्यकर्ताओं और विपक्षी कार्यकर्ताओं के बीच चुनाव बाद संघर्ष की घटनाओं में एक अबोध बच्चे और एक किशोर सहित कम से कम नौ अन्य व्यक्ति मारे जा चुके हैं।
पुलिस के अनुसार हावड़ा में उलुबेरिया संसदीय क्षेत्र में चार मौतें हुई हैं। पूर्वी मिदनापुर जिले के तामलुक संसदीय क्षेत्र में दो लोग मारे गए हैं। जबकि बर्दवान के आसनसोल में तीन व्यक्ति चुनाव बाद हिंसा की भेंट चढ़ गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications