रूबी ढल्ला ने अदालत में अपना बचाव किया

टोरंटो, 9 मई (आईएएनएस)। अपनी तीन परिचारिकाओं के शोषण के आरोपों में घिरीं भारतीय मूल की कनाडाई सांसद रूबी ढल्ला ने पूरे प्रकरण को अपने खिलाफ गहरी साजिश का नतीजा करार दिया है।

उनके वकील ने अदालत में कहा कि यह उनके मुवक्किल का राजनीतिक करियर चौपट करने की साजिश है। 'नैनीगेट' कांड के तौर चर्चित हुए इस प्रकरण के कारण ढल्ला की छवि को नुकसान पहुंचा है।

आया के तौर पर ढल्ला के घर में काम करने वाली इन तीनों महिलाओं का आरोप है कि ढल्ला उनसे नियत अवधि से ज्यादा समय तक काम कराती रही हैं और इसके एवज में उन्हें कम मेहनतनामा दिया जाता रहा है।

उन्होंने ढल्ला पर उनका पासपोर्ट छीन लेने और उन्हें कारों व जूतों की सफाई और बेलचे से बर्फ हटाने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है।

शुक्रवार को अपने कार्यालय में ढल्ला ने एक संवाददाता सम्मेलन में अपना पक्ष रखा। वह टोरंटो के बाहरी इलाके ब्रैम्पटन-स्प्रिंगडेल का संसद में प्रतिनिधित्व करती हैं। उन्होंने अपने खिलाफ लगे आरोपों को आधारहीन बताते हुए इस पर हैरत प्रकट की।

उन्होंने कहा, "मैं इन आरोपों से हैरत में हूं। वाकई मुझे घोर मानसिक पीड़ा हुई।" अपने वकील की मौजूदगी में इस प्रथम सिख कनाडाई सांसद ने कहा कि यह वक्त उनके और उनके परिवार के लिए वाकई बेहद निराशाजनक और दुखद है।

उन्होंने कहा, "हम सब इन आरोपों से सदमे में हैं। यह मेरे करियर को दागदार बनाने की साजिश है। मेरे घर में हर किसी के साथ शिष्ट और मधुर व्यवहार किया जाता रहा है। हमारा परिवार हर किसी के प्रति आदर और प्रेम की भावना का इजहार करने के लिए जाना जाता रहा है। मैं इस कठिन दौर में मीडिया से अपील करना चाहती हूं कि वह मेरे परिवार को इस भावनात्मक झटके और सदमे से उबरने का पूरा वक्त दे। हमारी निजता का ख्याल रखा जाए, ताकि हम इस अप्रत्याशित दौर से उबर सकें ।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+