आस्ट्रेलिया में स्वाइन फ्लू का पहला मामला
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक क्वींसलैंड प्रांत के स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि महिला की जांच रिपोर्ट सकारात्मक रही है।
ब्रिसबेन हवाई अड्डे पर गुरुवार को इस महिला में स्वाइन फ्लू के लक्षण दिखे थे। वह ब्रिसबेन में ही अपने परिवार के साथ रहती है। आस्ट्रेलिया में अब तक 567 लोगों की स्वाइन फ्लू से जुड़ी जांच की जा चुकी है।
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने शुक्रवार को बताया कि दुनिया के 26 देशों में 2,500 लोग अब तक स्वाइन फ्लू की चपेट में आ चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications