साइप्रस में शरण चाहते हैं 230 भारतीय : ईयू
शुक्रवार को जारी किए गए ईयू के सांख्यिकी विभाग के आंकड़ों के मुताबिक एशियाई देशों में 7,760 पाकिस्तानी नागरिकों ने शरण के लिए आवेदन किया है जिनमें से 6,915 ग्रीस में शरण चााहते हैं।
ईयूएशियान्यूज के मुताबिक श्रीलंका से 425 और बांग्लादेश से 175 लोगों ने शरण के लिए आवेदन किया है।
इराक से सर्वाधिक 29,000 लोगों ने शरण चाहने संबंधी आवेदन किया है जबकि रूस से 21,100, सोमालिया से 14,300, सर्बिया से 13,600 और अफगानिस्तान से 12,600 लोगों ने आवेदन किया है।
ईयू के सदस्य देशों में फ्रांस को सर्वाधिक 41,800 आवेदन मिले हैं जबकि ब्रिटेन को 30,500 आवेदन प्राप्त हुए हैं।
गत वर्ष ईयू ने दुनिया भर के 193,690 लोगो को शरण दी थी जबकि 24,425 लोगों को शरणार्थी का दर्जा दिया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications