जीएम की जर्मन इकाई के भविष्य को लेकर आशंकित है फिएट
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक फिएट जीएम की जर्मन अनुषंगी 'ओपेल' में हिस्सेदारी खरीदने की इच्छुक है। शुक्रवार को फिएट के प्रमुख सर्जियो मार्कियोन और प्रमुख जर्मन नेताओं के बीच बातचीत के बाद जर्मनी के राइनलैंड राज्य के प्रधानमंत्री पाल्ट्ज कुर्त बेक ने कहा, "हम जीएम के जर्मनी में कारोबार को लेकर काफी चिंतित हैं।"
उल्लेखनीय है कि फिएट संकटग्रस्त अमेरिकी वाहन निर्माता कंपनियों क्रिसलर और जीएम के यूरोपीय कारोबार में हिस्सेदारी के साथ दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा आटो ग्रुप बनाना चाहती है।
बातचीत के बाद मार्कियोन ने कहा, "अभी भी ओपेल से जुड़े ढेरों मुद्दों पर चर्चा बाकी है।" उन्होंने कहा कि सभी विकल्प खुले हुए हैं।
बातचीत के बाद जर्मनी के हेस्स प्रांत के प्रधानमंत्री रोलांड कोच ने फिएट से कहा कि वह ओपेल के भविष्य के बारे में ठोस योजना प्रस्तुत करे। ओपेल का संयंत्र हेस्स में ही स्थित है।
इस बीच ओपेल के कर्मचारियों की परिषद के प्रमुख अल्फ्रेड क्लिंजेल ने भी कहा है कि वह फिएट की योजनाओं का समर्थन नहीं करते।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications