संस्कृत श्लोक के उच्चारण के बीच जुमा ने ली राष्ट्रपति पद की शपथ (लीड-1)
भारत के उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी 28 अन्य देशों के प्रमुखों के साथ शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद थे। दक्षिण अफ्रीका हिंदू महासभा के अध्यक्ष अश्विन त्रिकामजी ने संस्कृत के श्लोक की कुछ पंक्तियों का उच्चारण किया। उसके बाद उसके अंग्रेजी अनुवाद का भी उच्चारण किया गया।
इस हिंदू प्रार्थना को मुस्लिम, ईसाई और अफ्रीका के पारंपरिक धर्म (एटीआर) के मानने वालों ने भी दोहराया।
इस अवसर पर दक्षिण अफ्रीका के दो पूर्व राष्ट्रपति, नेल्सन मंडेला और थाबो मबेकी विशेष रूप से उपस्थित थे। मबेकी ने मंच पर जाकर जुमा को गर्मजोशी के साथ गले लगाया और उन्हें बधाई दी। लेकिन मंडेला ठंड से बचने के लिए अपने शरीर को कंबल से ढके हुए थे और उनके चेहरे पर उम्र की थकान साफ दिखाई दे रही थी।
इस अवसर पर जुमा ने कहा, "यह नवीनीकरण और एक ऐसे अवसर की तलाश का क्षण है, जो हमें एक राष्ट्र के रूप में एक साथ बांधता है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications