पूरे परिवार की हत्या कर खुद को गोली मारी

लखनऊ, 9 मई(आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में आर्थिक तंगी से जूझ रहे एक व्यक्ति ने शनिवार को अपनी पत्नी और तीन बच्चों की गोली मारकर हत्या कर दी और फिर खुद भी मौत को गले लगा लिया।

रायबरेली के पुलिस अधीक्षक तरुण गाबा ने आईएएनएस को बताया कि यह घटना शहर के मिल एरिया थाना-क्षेत्र के बालापुर गांव की है। दिनेश गुप्ता (40 वर्ष) ने पत्नी, दो बेटियों और एक बेटे अपनी लाइसेंसी रायफल से गोली मार दी। इसके बाद उसने खुद को गोली मार ली।

गाबा के मुताबिक प्राथमिक जांच में यह सामने आया है कि यह परिवार मूल रूप से फतेहपुर जिले के खागा का रहने वाला था और डेढ़ महीना पहले ही दिनेश गुप्ता अपने पूरे परिवार को लेकर जिले के बालापुर में रहने आया था। दिनेश बेरोजगार था और इसी वजह परिवार में कलह रहती थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+