अच्युतानंदन को हटाने का सवाल नहीं : एलडीएफ
एलडीएफ के संयोजक वैकोम विस्वान ने कोझीकोड में संवाददाताओं से कहा, "मीडिया में जिस तरह की खबरें आई हैं, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) और सरकार में उस तरह का कोई संकट नहीं है। मुख्यमंत्री अच्युतानंदन को पद से हटाए जाने का कोई सवाल नहीं है। शुक्रवार को पार्टी सचिवालय की बैठक में इस तरह के किसी भी मुद्दे पर चर्चा नहीं की गई है।"
विस्वान की टिप्पणी ऐसे समय में आई है, जब मीडिया में इस बात को लेकर खबर आई कि शुक्रवार को माकपा की राज्य सचिवालय की बैठक में मुख्यमंत्री अच्युतानंदन को पद से हटाए जाने की मांग की गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications