दीवालियेपन से उबरने की कोशिश में क्रिसलर
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार क्रिसलर दीवालिएपन से उबरकर फिएट के साथ एक संयुक्त उद्यम स्थापित करने के प्रयास में है।
क्रिसलर ने पिछले सप्ताह ऋणदाताओं के साथ समझौते पर न पहुंच पाने के बाद दीवालिया होने की अर्जी दाखिल की थी।
इस बीच शुक्रवार को ऋणदाताओं के वकील टॉम लाउरिया ने कहा, "तमाम आत्मविश्लेषण के बाद ऋणदाता इस नतीजे पर पहुंचे हैं कि वे अमेरिकी सरकार के भारी दबाव और ताकतवर मशीनरी का सामना नहीं कर सकते। "
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने गत सप्ताह आरोप लगाया था कि ऋणदाता समूह कंपनी को बचाने में किसी तरह का सहयोग नहीं कर रहे हैं। ओबामा का मानना है कि कंपनी 60 दिनों के भीतर दीवालिएपन से उबर सकती है।
इस समय क्रिसलर का मामला न्यूयार्क के एक बैंकरप्टसी कोर्ट में चल रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications