अमेरिकी दौरे में फेरबदल कर सकती हैं हसीना
हसीना के पति और अवकाश प्राप्त परमाणु वैज्ञानिक एम. ए. वाजिद मिया उक्त रक्तचाप, गुर्दे की खराबी, मधुमेह और अस्थमा से पीड़ित हैं। वह स्थानीय स्क्वे यर अस्पताल में भर्ती हैं। शुक्रवार रात हसीना अपने पति को देखने अस्पताल पहुंचीं।
अस्पताल के चिकित्सा सेवाओं के निदेशक सनवर हुसैन ने बताया, "वाजिद मिया अभी भी खतरे से बाहर नहीं हैं। उनके उपचार के लिए गठित चिकित्सा बोर्ड के सदस्यों की संख्या छह बढ़ाकर लगभग 14 कर दी गई है।"
स्थानीय समाचार पत्र 'द डेली स्टार' के मुताबिक हसीना अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और कनाडाई व अमेरिकी नेताओं के साथ मुलाकात की योजना पर फिर से विचार कर सकती हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications