मुलायम सिंह को गुमराह किया जा रहा है: आजम खान
आजम खान शनिवार को यहां संवाददाताओं से चर्चा करते हुए मुलायम सिंह के उस बयान पर प्रतिक्रिया जता रहे थे, जिसमें मुलायम सिंह ने आजम खान पर पार्टी का अनुशासन तोड़ने और पार्टी विरोधी काम करने का आरोप लगाया था।
आजम खान ने कहा कि मुलायम सिंह ने रामपुर आकर उनके बारे में कुछ कहा है उससे उन्हें दुख पहुंचा है। मुलायम सिंह को उनके बारे में ऐसा नहीं बोलना था। एक सवाल के जवाब में आजम खान ने कहा कि वह सपा में है और सपा में ही बने रहेंगे।
उन्होंने कहा कि अमर सिंह जैसे लोगों के बहकावे में आकर काम करने के लिए मुलायम सिंह आगे चलकर पछताएंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications