सैन्य कार्रवाई में 49 तमिल लड़ाके ढेर (लीड-2)

मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि समुद्री तमिल लड़ाकों की दो नावों को उस समय ध्वस्त कर दिया गया, जब लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (लिट्टे) ने वेल्लेमुल्लिवैक्कल के पास समुद्र में नौसेना के नियंत्रण वाले जल क्षेत्र में शनिवार को लगभग तड़के तीन बजे हमला बोल दिया। दोनों नावों में से एक पर विस्फोटक लदा हुआ था। इन नावों पर सवार 14 लड़ाके मारे गए।

रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है कि नौसेना ने लिट्टे की दो नावों को कब्जे में भी कर लिया है। इसमें से एक नाव आत्मघाती मिशन पर थी।

उधर जमीनी स्तर पर सेना की 58वीं टुकड़ी के जवानों ने शुक्रवार की शाम लिट्टे द्वारा कारयामुल्लइवैक्कल में खड़ी की गई मिट्टी की दीवार पर पूर्ण नियंत्रण कर लिया।

रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि यह इलाका और कुछ अन्य गांव छह वर्ग किलोमीटर लंबी उस तटीय पट्टी के दायरे में आते हैं, जहां लिट्टे विद्रोही अपना कब्जा बरकरार रखे हुए हैं।

बयान में कहा गया है कि कारयामुल्लइवैक्कल इलाके में सेना और विद्रोहियों के बीच गोलीबारी छह मई को शुरु हुई थी। यहां विद्रोहियों ने सेना से मुकाबला करने के लिए एक मिट्टी की दीवार बनाई थी।

बयान में कहा गया है कि सैन्य अभियान के बाद इलाके से 35 विद्रोहियों के शव बरामद किए गए।

गुरुवार को राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे ने कहा था कि विद्रोहियों के खिलाफ सैन्य अभियान अंतिम दौर में है। उन्होंने उम्मीद जताई थी कि इससे उत्तरी हिस्से में एक बार फिर से लोकतंत्र बहाली का मार्ग प्रशस्त होगा। सरकारी आंकड़ों के अनुसार अब तक लगभग 200,000 लोग युद्ध क्षेत्र से भागकर सरकारी नियंत्रण वाले इलाकों में पहुंच चुके हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+