कनाडा में स्वाइन फ्लू से पहली मौत
टोरंटो, 9 मई (आईएएनएस)। कनाडा में शुक्रवार को स्वाइन फ्लू के वायरस ए(एच1एन1) के संक्रमण से पहली मौत की पुष्टि कर दी गई।
स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि अलबर्टा प्रांत में गत 28 अप्रैल को महिला की मौत की वजह स्वाइन फ्लू ही थी। इससे पहले कहा गया था कि उक्त महिला की मौत की वजह अन्य चिकित्सकीय कारणों से हुई थी।
प्रांतीय स्वास्थ्य अधिकारी एंड्रे कोरिवेयू ने बताया कि पांच मई को इस महिला के एक संबंधी की स्वाइन फ्लू की जांच की गई थी। खबरों में कहा गया है कि जांच रिपोर्ट सकारात्मक थी। हालांकि स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि अगले सप्ताह अंतिम पैथालॉजी रिपोर्ट आ जाने के बाद ही स्पष्ट तौर पर कुछ कहा जा सकता है।
महिला के अंतिम संस्कार में शामिल होने वाले सभी 300 लोगों पर स्वास्थ्य अधिकारी पैनी नजर रख रहे हैं।
ताजा आकड़ों के मुताबिक स्वाइन फ्लू से जुड़े पुष्ट मामलों की संख्या शुक्रवार को अमेरिका में 1,639, मेक्सिको में 1,364 और कनाडा में 243 हो गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications