स्ट्रेस टेस्ट के नतीजों के बाद अमेरिकी बैंक निवेशकों की ओर मुखातिब
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक सरकार ने गुरुवार को स्ट्रेस टेस्ट के नतीजे घोषित करते हुए कहा था कि कुछ प्रमुख बैंकों को मौजूदा आर्थिक संकट से जूझने के लिए करीब 75 अरब डॉलर की रकम एकत्रित करनी होगी।
वेल्स फार्गो एंड कंपनी, मोर्गन स्टेनले और बैंक ऑफ अमेरिका ने सरकार की मांग के अनुरूप कोष एकत्रित करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।
वेल्स फार्गो ने सरकार के निर्देश के बाद जरूरी 13.7 अरब डॉलर में से 7.5 अरब डॉलर की राशि एकत्रित कर ली।
सरकारी नियामकों ने गुरुवार को कहा था कि 19 प्रमुख बैंकों में से 10 को अपनी वित्तीय स्थिति दुरुस्त करने के लिए कुल मिलाकर 75 अरब डॉलर की राशि एकत्रित करनी होगी।
वित्त मंत्री टिमोथी गीथनर ने कहा था कि जरूरी पूंजी का बड़ा हिस्सा निजी निवेशकों की मदद से उगाहा जा सकता है।
गीथनर ने कहा था, "जब आपके पास पूंजी एकत्र करने का अवसर है तो आपको ऐसा करना चाहिए।"
अमेरिकी शेयर बाजारों में भी शुक्रवार को कारोबार के अंत में बढ़त देखी गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications