जम्मू में लश्कर का कमांडर और उसका साथी ढेर (लीड-1)
आतंकवादियों की मौजूदगी का सुराग लगते ही सेना और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए शुक्रवार रात डोडा जिले के धार वन क्षेत्र की घेराबंदी कर दी।
पुलिस उप महानिरीक्षक हेमंत लोहिया ने आईएएनएस को बताया, "हम गुट में सेंध लगाने में कामयाब रहे और शनिवार तड़के मुठभेड़ शुरू हो गई।"
16 वीं कोर ऑफ स्टॉफ के ब्रिगेडियर जनरल गुरदीप सिंह ने कहा, "आतंकवादियों के खिलाफ अभियान में लश्कर-ए तैयबा का एक जिला कमांडर अबू समामा और उसका साथी बरकत अली मारा गया। समामा पाकिस्तानी नागरिक था वहीं अली स्थानीय आतंकवादी था।"
सिंह ने कहा कि समामा इलाके में गत चार-पांच वर्षो से सक्रिय था और उसका मारा जाना लश्कर ए तैयबा के लिए आघात है।
मुठभेड़ में एक जवान घायल हो गया। सुरक्षाकर्मियों ने मौके से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारुद बरामद किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications