अमेरिकी शेयर बाजारों में तेजी
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार शुक्रवार को डाऊजोंस औद्योगिक सूचकांक 164.8 अंक यानी 1.96 फीसदी की बढ़त के साथ 8,574.65 पर बंद हुआ। स्टैंडर्ड एंड पुअर्स सूचकांक 21.84 अंक यानी 2.41 फीसदी की बढ़त के साथ 929.23 के स्तर पर बंद हुआ।
इसी तरह प्रौद्योगिकी सूचकांक नास्डाक कंपोजिट में 22.76 अंक यानी 1.33 फीसदी की तेजी आई और यह 1,739.00 के स्तर पर बंद हुआ।
यूरो के मुकाबले अमेरिकी मुद्रा डॉलर की कीमतों में गिरावट देखी गई और यह गुरुवार के 74.71 यूरो से गिरकर शुक्रवार को 73.343 यूरो पर रहा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications