नीतीश की छवि एक धर्मनिरपेक्ष नेता की है : दिग्विजय सिंह
सिंह ने इंडिया टीवी पर 'आप की अदालत' कार्यक्रम में कहा, "नीतीश कुमार की छवि एक धर्मनिरपेक्ष नेता की है। प्रश्न सिर्फ इस बात को लेकर है कि वह फिलहाल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ हैं।"
सिंह ने राहुल गांधी द्वारा पांच मई को नीतीश कुमार की तारीफ में की गई टिप्पणी पर भी स्पष्टीकरण दिया।
उन्होंने कहा, "यदि कोई नेता अच्छा काम कर रहा है, तो उसकी तारीफ करने में कोई बुराई नहीं है। लेकिन इस टिप्पणी के पीछे के मकसद की छानबीन करना उचित नहीं है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications