नसबंदी पर वरुण की टिप्पणी से भाजपा ने पल्ला झाड़ा
लंदन के डेली टेलीग्राफ ने शनिवार को खबर दी है कि वरुण गांधी ने कहा है कि वह अपने दिवंगत पिता की विवादित जनसंख्या नियंत्रण नीतियों को फिर से जिंदा करना चाहते हैं।
लेकिन भाजपा प्रवक्ता सिद्धार्थनाथ सिंह ने यहां कहा, "यह उनका निजी विचार है। जहां तक भाजपा का मामला है, पार्टी परिवार नियोजन का समर्थन करती है लेकिन जोर जबरदस्ती के साथ नहीं। जबरन नसबंदी हमारी पार्टी की नीति का हिस्सा नहीं है।"
बाद में भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता रविशंकर प्रसाद ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "मैंने वरुण का साक्षात्कार नहीं पढ़ा है। हम परिवार नियोजन के पक्ष में हैं, पर जबरन नसबंदी के पक्ष में नहीं।"
वरुण गांधी ने उक्त अखबार के साथ बातचीत में कहा कि वह अपने पिता के पद चिन्हों पर चलना चाहते हैं और एक दिन देश को मजबूत नेतृत्व प्रदान करना चाहते हैं, जिसका देश में पिछले 20 वर्षो से अभाव बना हुआ है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications