श्रीलंका सेना की कार्रवाई में लिट्टे के 42 विद्रोही ढेर (लीड-1)
रक्षा मंत्रालय द्वारा शनिवार को जारी बयान में कहा गया है कि सेना की 58वीं बटालियन ने शुक्रवार शाम कारयामुल्लइक्काल इलाके में स्थित लिट्टे की एक और मिट्टी की दीवार को तोड़ दिया। सूत्रों के अनुसार यह इलाका और कुछ अन्य गांव छह वर्ग किलोमीटर वाली तटीय पट्टी में आते हैं, जहां लिट्टे विद्रोही अपना कब्जा बरकरार रखे हुए हैं।
बयान में कहा गया है कि कारयामुल्लइक्काल इलाके में सेना और विद्रोहियों के बीच गोलीबारी छह मई को शुरु हुई थी। यहां विद्रोहियों ने सेना से मुकाबला करने के लिए एक मिट्टी की दीवार बनाई थी।
बयान में कहा गया है कि सैन्य अभियान के बाद इलाके में विद्रोहियों के 42 शव बरामद किए गए। दरअसल सेना से मुकाबले के लिए विद्रोही अपने सुरक्षित ठिकानों में खाइयों के जरिए घेरा बनाते हैं।
गुरुवार को राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे ने कहा था कि विद्रोहियों के खिलाफ सैन्य अभियान अंतिम दौर में है। उन्होंने उम्मीद जताई थी कि इससे उत्तरी हिस्से में एक बार फिर से लोकतंत्र बहाली का मार्ग प्रशस्त होगा। सरकारी आंकड़ों के अनुसार करीब 200,000 लोग युद्ध क्षेत्र से भागकर सरकारी नियंत्रण वाले इलाकों में पहुंच चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications