जम्मू में आतंकवादियों से मुठभेड़ जारी
सेना और पुलिस ने आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के एक कमांडर सहित आतंकवादियों के एक समूह के खिलाफ डोडा जिले के धार इलाके में अभियान चला रखा है।
पुलिस उप महानिरीक्षक हेमंत लोहिया ने आईएएनएस से कहा, "मुठभेड़ शनिवार तड़के से जारी है, जिसमें सेना का एक जवान घायल हो गया।" उन्होंने आतंकवादियों में लश्कर का एक क्षेत्रीय कमांडर और एक पाकिस्तानी नागरिक शामिल है।
ब्रिगेडियर गुरदीप सिंह ने कहा, "गोलीबारी अभी भी जारी है। आतंकवादियों के खिलाफ अभियान पूरा होने के बाद ही हम कुछ कहेंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications